**गोंडा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित**
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

गोंडा, 9 अगस्त: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे वनावरण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत गोंडा के पर्यावरण चेतना पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न अधिकारियों और प्रतिष्ठित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान जॉइंट कमिश्नर फूड देवी पाटन मंडल एसके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. ओंकार पाठक, एडवोकेट शत्रुघ्न मिश्रा, अभियंता अनिल कुमार यादव, व्यवसाई एस एन सिंह, राजस्व कर्मी सुरेन्द्र कुमार एवं संतोष कुमार दुबे आदि ने वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद अभिषेक मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण चेतना पार्क में स्वयं भी करीब एक दर्जन वृक्ष रोपित किए। उन्होंने इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम ने न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया बल्कि लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उसके लिए कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *