उपस्थित कांग्रेसजनो ने गाया राष्ट्रगान, मिठाई बांटकर मनाई गई खुशियां
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News :

जिला कांग्रेस कार्यालय गोंडा में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की और स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक महाराजा देवी बक्स सिंह की प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने उपस्थित कांग्रेसजनो को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व के इस अवसर पर हम स्वतंत्रता संग्राम के लाखों वीर शहीदों को अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिनके बदौलत हम आज यह पर्व मना रहे हैं हमें गर्व है की स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी ने किया और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी ने देश की संसद में भारतीय संविधान प्रस्तुत कर एक स्वतंत्र गणतंत्र की स्थापना की
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष रफी रैनी पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान,प्रवक्ता शिवकुमार दूबे सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पांडे , पीसीसी सदस्य जलील अहमद खान, अरविंद शुक्ला, सैय्यद खान, सभासद शाहिद अली कुरेशी, अविनाश मिश्रा, विनय त्रिपाठी रमन, ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती संतोष ओझा, दशरथ लाल, वाजिद अली, अनीश नाना, डॉ जफर अशफाक,, इबाद अनवर, अजय रस्तोगी, निजाम हाशमी, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, विवेकानन्द शुक्ला, संतराम वर्मा, वंशीधर वर्मा , मो शरीफ, कु निदा, बाबा राम श्रृंगार भारती, हरि श्याम सोनी, आसिफा, निर्मला, राजू सेवादल जानकी देवी, सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *