राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाया गया
कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी लंबी उम्र की शुभकामनाएं, भारत जोड़ो यात्रा को बताया ऐतिहासिक
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा, 20 जून। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदि कांग्रेस भवन में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी ने की। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य हनुमान प्रसाद, प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला, मुजीब अहमद, पीसीसी सदस्य जलील अहमद खान, ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव, मुकेश सोनी, अजय रस्तोगी, वाजिद अली, खगेश चतुर्वेदी, महिला नेत्री निर्मला देवी समेत अन्य नेताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को लोकतंत्र, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि देश में एकजुटता की भावना को सशक्त करने में राहुल गांधी की भूमिका अहम रही है।
इस मौके पर विकास मनोहर श्रीवास्तव, डॉ. जफर अशफाक, हाफिज महमूद, सलीम कुरैशी, शिवेंद्र शर्मा, रिजवान टेलर, इशांत, शमशाद अहमद, श्रेया, नबी बक्स, मुस्कान, सईद खान, सद्दू बाबा, वसीम रैनी, बृजेंद्र कोरी, जानकी देवी, मनोज प्रजापति समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन देश व समाज में समरसता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।



