**जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में 18 सितंबर को मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन की तैयारी, जुबेर खान को दी गई श्रद्धांजलि**
*प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

गोंडा: जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 18 सितंबर 2024 को प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा करना था।

जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। चूंकि देवीपाटन मंडल का मुख्यालय गोंडा है, यहां चारों जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। गोंडा के कार्यकर्ताओं पर विशेष जिम्मेदारी होगी कि वे इस प्रदर्शन को सफल बनाएं।

बैठक में प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, पीसीसी सदस्य जलील खान, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पांडे, सेवादल के प्रदुम्न शुक्ला सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य राम श्रृंगार भारती, जिला उपाध्यक्ष संतोष ओझा, महासचिव अरविंद शुक्ला, चांद खान, शाहिद अली कुरेशी, सलीम कुरैशी, राम जनक वर्मा, भूपेंद्र द्विवेदी, अभय सिंह समेत कई अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में पूर्व राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान विधान सभा के सदस्य रहे जुबेर खान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *