युवक व महिला मंगलदलों में वितरित की गई खेल सामग्री
गोण्डा, संवाददाता। खेल से स्वस्थ तन और मन का निर्माण होता है। सरकार ने खेल को बढ़ावा देने का काम किया है। गांवों में चयनित युवक व युवती मंगलदल खेल जन जन तक पहुंचा रहे हैं। यह बातें कटराबाजार के विधायक बावन सिंह ने गुरूवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। वे युवा कल्याण एवं प्रान्तीय विकास दल विभाग की ओर से खेल सामग्रियों का वितरण कर रहे थे।
विकास भवन सभागार में हुआ आयोजन
बतौर मुख्य अतिथि विधायक सिंह ने कहा कि मौजूदा में समय में गावों में खेल मैदान विकसित हो रहे हैं। लोग योग और खेलों को अपने जीवन का अंग बना रहे हैं। यह भविष्य के स्वस्थ और सम्पन्न भारत की निशानी है।
डीएम नेहा शर्मा ने खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं, ग्रामीणों बौर जन सामान्य में नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। उन्होंने मंगल दल के लोगों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया। सीडीओ एम अरुन्मौली ने आए हुए युवक युवतियों के जज्बे को सराहा, कहा कि योजना को गांव तक उतारने में वे सभी जुटे। वित्तीय वर्ष 2022-23 के युवक/ महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया।
डीएम ने किया प्रेरित : कार्यक्रम में शामिल होने आए मंगल दल के पदाधिकारी राघवेद्र प्रताप सिंह, विवेक मिश्रा, सचि मिश्रा,मेनाज बानो, सुनील कुमार, सौरभ प्रियांशी आदि को प्ररित करते हुए डीएम ने कहा कि केन्द्र सरकार के खेलो इण्डिया योजना के तहत पूरे देश में खेलों को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश एवं मेरा गोण्डा मेरी शान मुहिम को जनपद गोण्डा में बढ़ाने पर जोर दिया।
परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर, व्यायाम प्रशिक्षक सन्नो यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रिया यादव, सहर फात्मा, आयुषी वर्मा पंकज तिवारी, दीप कुमार, आयुष कुमार यादव, अर्जुन कुमार, एवं पीआरडी की किरन, संजू के अलावा अन्य पीआरडी जवान मौजूद रहे।



