पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्ञानस्थली एनएसएस की अनूठी पहल
पौधरोपण किया और लोगों को किया जागरूक भी
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

 

Gonda News :

गोंडा, 2 मार्च 2025: सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी.जी. कॉलेज, गोंडा ने आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की। कॉलेज की दोनों इकाइयों ने संयुक्त रूप से उपरहितनपुरवा और रानीपुरवा गांवों में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया।
इस रैली में ग्राम प्रधान के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया। कॉलेज की छात्राओं सुरभि उपाध्याय, सुधा, अल्फिया, सरोज, कशिश, बुशरा, अफीजा और पूर्णिमा ने ग्रामीणों को पर्यावरण संबंधी समस्याओं की विस्तृत जानकारी दी।
पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाने के लिए छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। इस नाटक में अल्फिया, काजल, निधि, तनिष्का, शालिनी और मांशी ने प्रभावशाली अभिनय किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत विभाग की मनीषा सक्सेना और किरण पाण्डेय ने लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में सुरभि, अंकिता, मीनाक्षी, खुशी, पूर्णिमा और नीलू ने भी अपना योगदान दिया।
बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत 89.6 एफ.एम. के आर.जे. अदनान, बीना, समता, किरन, आकांक्षा और आयुषी ने अपने कार्यक्रम से लोगों को जागरूक किया।
इस पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रमाधिकारी डॉ. मौसमी सिंह, डॉ. नीतू सिंह, विजय प्रकाश और दिनेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *