गोंडा के शिक्षक नेता विनय तिवारी को मिली है प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
गोंडा के शिक्षक संगठन को हासिल हुई है बड़ी उपलब्धि, नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को गोंडा में सम्मानपूर्वक बधाई दी गई। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक देवीपाटन मंडल गोंडा राम सागर पति त्रिपाठी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने उन्हें कार्यालय में मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और इस उपलब्धि को जनपद गोंडा के खाते में एक बड़ी सफलता बताया।
अधिकारियों ने शिक्षक हितों और समस्याओं के समाधान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि संगठन की यह उपलब्धि पूरे मंडल के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी मिठाई बांटी गई और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर शिक्षक संघ के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित पदाधिकारियों में जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष डॉ. अखिलेश शुक्ला, तरबगंज ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह, मुजेहना ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप पाठक, वजीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश पांडेय, वजीरगंज ब्लॉक मंत्री आनंद देव सिंह, कटरा ब्लॉक अध्यक्ष मुरली मनोहर शुक्ला, झंझरी ब्लॉक अध्यक्ष अनुपम पांडेय, जिला लेखाकार देव प्रभाकर पांडेय, सहायक लेखाकार संदीप त्रिपाठी, मंत्री बेलसर विजय चौहान, मंत्री इटियाथोक चंद्र प्रकाश वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष झंझरी अवनीश मिश्र, उपाध्यक्ष मुजेहना सुजीत त्रिपाठी, उपाध्यक्ष नवाबगंज अवनीश तिवारी, कोषाध्यक्ष कटरा मोहम्मद सऊद, अनुराग मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, लक्ष्मी दत्त त्रिपाठी, भगवान प्रसाद पांडेय सहित अन्य शिक्षक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सभी ने संगठन के प्रदेश नेतृत्व में हुए इस परिवर्तन को शिक्षकों की आवाज को और मजबूती देने वाला कदम बताया और एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया।



