संगठन सृजन और संविधान बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने घोषित की विधानसभावार कार्यक्रमों की तिथि
गोण्डा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी गोण्डा की ओर से संविधान बचाओ एवं संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की जा रही है। जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री राम प्रताप सिंह ने सोमवार को सातों विधानसभा क्षेत्रों में अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की तिथियों और स्थलों की सूची जारी की है।
यह अभियान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय के निर्देशन में संचालित हो रहा है। इसका उद्देश्य जनमानस को संविधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना और पार्टी संगठन को ग्राम स्तर तक सशक्त करना है। जारी कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
- 10 जून – मेहनौन विधानसभा
स्थान: राजगढ़ बाजार, थाना मोतीगंज
समय: प्रातः 11:00 बजे - 11 जून – गौरा विधानसभा
स्थान: चारकोल मैरिज हॉल, थाना खोड़ारे
समय: प्रातः 11:00 बजे - 12 जून – कटरा विधानसभा
स्थान: रामापुर, रामजानकी मंदिर परिसर, थाना कौड़िया
समय: सायं 4:00 बजे - 15 जून – तरबगंज विधानसभा
स्थान: रगड़गंज कस्बा, शिवाजी मैरिज हॉल, तरबगंज रोड, थाना उमरीबेगमगंज
समय: प्रातः 11:00 बजे - 16 जून – करनैलगंज विधानसभा
स्थान: चकरांत बाजार
समय: सायं 4:00 बजे - 17 जून – गोंडा विधानसभा
स्थान: टिनशेड, जिला पंचायत भवन, थाना नगर कोतवाली गोंडा
समय: प्रातः 11:00 बजे
राम प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे इन कार्यक्रमों में पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ भाग लें और जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों, संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश पहुंचाएं।
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विस्तार, बूथ गठन, पंचायतवार संवाद और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की समीक्षा जैसे विषयों पर चर्चा होगी।



