कर्नलगंज उपकेन्द्र पर अनुरक्षण कार्य: 22 अप्रैल को दो घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। 132 केवी विद्युत उपकेन्द्र कर्नलगंज पर 22 अप्रैल को अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दिनांक 22.04.2025 को सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक 132/33 केवी मेन बस बार का आवश्यक अनुरक्षण किया जाना प्रस्तावित है।
इस कार्य के चलते 132 केवी उपकेन्द्र कर्नलगंज से जुड़े सभी 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। प्रभावित फीडरों में 33 केवी कर्नलगंज रूरल, कर्नलगंज तहसील, बालपुर, परसपुर, कटरा, भभुआ और दुबहा बाजार शामिल हैं।
पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता ने सर्वसाधारण एवं सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें। असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।



