आर्य समाज बड़गांव के प्रधान सूरज कुमार नहीं रहे, लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार
02 जून को लखनऊ में होगा शांति यज्ञ व श्रद्धांजलि सभा
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

 

Gonda News

गोंडा/लखनऊ, 30 मई 2025।
आर्य समाज बड़गांव, गोंडा के प्रधान एवं स्वतंत्रता सेनानी महाशय छोटेलाल के वरिष्ठ सुपुत्र सूरज कुमार का आकस्मिक निधन लखनऊ में हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार लखनऊ स्थित भैंसाकुंड घाट पर वैदिक रीति से सम्पन्न हुआ। वैदिक कर्मकांड का संचालन आचार्य अखिलेश मेधावी द्वारा किया गया।

दिवंगत सूरज कुमार आर्य समाज के सशक्त स्तंभों में गिने जाते थे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से आर्य समाज सहित स्थानीय सामाजिक और व्यापारिक संगठनों को गहरी क्षति हुई है।

स्व. सूरज कुमार की आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 02 जून 2025 को लखनऊ स्थित उनके आवास पर किया जाएगा।

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से शिवम, एडवोकेट संजय गुप्ता, सचिन कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार, अशोक गुप्ता, प्रेम गुप्ता, प्रहलाद दास, राजकपूर, सुनील कुमार गुप्ता, विकास, मनोज कुमार, इंजीनियर सत्यम, इंजीनियर प्रज्ञा, आनंद जी, विश्नोई गुप्ता, पूनम, अशोक कुमार, नीलम गुप्ता, आर.एन. गुप्ता, तृप्ति आर्य, मंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश डॉ. शुभम अच्छत शारदा, पवन शुक्ला, शास्त्री विनोद आर्य, राधिका वैश्य, इंजीनियर जी.एल. एवं रेलवे आरडीएसओ के डायरेक्टर सहित रेलवे स्टाफ, सेनानी परिजन, व्यापार मंडल, व्यापारीगण, आर्य समाज के पदाधिकारी, सभासद और सैकड़ों की संख्या में परिजन व श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

इस दुखद अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिजनों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *