*वर्ष-2024-25 के धान खरीद की समीक्षा के साथ वर्ष-2025-26 में गेहूँ खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई*
*गेहूँ खरीद शुरू होने से पहले क्रय केन्द्रों पर पूर्ण कर ली जाय सभी तैयारियां-जिलाधिकारी*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

*गोण्डा 07 मार्च,2025*।
जिलाधिकारी / सम्भागीय खाद्य नियंत्रक देवीपाटन सम्भाग नेहा मिश्रा ने मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में सरकारी खरीद की समीक्षा की। धान खरीद 2024-25 के अन्तर्गत धान खरीद, क्रय केन्द्रों पर अवशेष धान, भारतीय खाद्य निगम में प्रेषण हेतु अवशेष सी०एम०आर० तथा किसानों के भुगतान एवं रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत आगामी गेहूँ खरीद तैयारियों की समीक्षा की गयी। देवीपाटन सम्भाग के जनपद-गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच एवं श्रावस्ती में कुल संचालित 304 धान कय केन्द्रों पर क्रय लक्ष्य 347000 मी०टन के सापेक्ष कुल 47566 किसानों से 397078.39 मी०टन की धान खरीद की गयी है जो कि क्रय लक्ष्य का 114.40 प्रतिशत है। कुल धान खरीद 397078.39 मी०टन के सापेक्ष 382571.95 मी०टन (96.35 प्रतिशत) धान चावल मिलों को प्रेषित किया जा चुका है, क्रय केन्द्रों पर मात्र 14506.44 मी०टन धान प्रेषण हेतु अवशेष है। कुल धान खरीद के सापेक्ष देय सी०एम०आर० 268702.95 मी०टन में से 249938.26 मी०टन (93.02 प्रतिशत) सी०एम०आर० भारतीय खाद्य निगम में प्रेषित किया जा चुका है, मात्र 18764. 69 मी०टन सी०एम०आर० भा०खा०नि० में प्रेषण हेतु अवशेष है। सम्भाग में त‌द्दिनांक तक कुल 397078.39 मी०टन के सापेक्ष कुल देय भुगतान धनराशि रू0-92122.19 लाख मे से धनराशि रू0 91790.94 लाख (99.64 प्रतिशत) का भुगतान पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से किसानों के खाते में प्रेषित किया गया जा चुका है शेष भुगतान प्रकियान्तर्गत है। जिलाधिकारी, गोण्डा / सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, देवीपाटन सम्भाग, गोण्डा द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश कि क्रय केन्द्रों पर अवशेष धान तत्काल सम्बद्ध चावल मिलों को प्रेषित कराते हुए देय अवशेष सी०एम०आर० का शत्प्रतिशत सम्प्रदान अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लिया जाये। ऐसे किसान जिनके खाते में एन०पी०सी०आई० / आधार कार्ड सीडिंग/क्रेडिट लिमिट आदि तकनीकी समस्या के कारण भुगतान लम्बित है, सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी / जनपद स्तरीय अधिकारी सम्बन्धित कृषक के साथ बैंक से स्वयं सम्पर्ककर समाधान कराते हुए किसानों का शतप्रतिशत भुगतान 03 दिवस के भीतर सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देश दिये गए है।

बैठक में रबी विपणन वर्ष-2025-26 के अन्तर्गत गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य धनराशि रू0 2425/- प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है, जो कि गतवर्ष निर्धारित समर्थन मूल्य रू0 2275/- प्रति कु0 से 150 रू0 प्रति कु० अधिक है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद गोण्डा में खाद्यायुक्त कार्यालय द्वारा निर्धारित 118 गेहूँ क्रय केन्द्रों के लक्ष्य के सापेक्ष 113 गेहूँ क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये है, इसी प्रकार जनपद बलरामपुर में निर्धारित 68 गेहूँ क्रय केन्द्रों के सापेक्ष 57 गेहूँ क्रय केन्द्र, जनपद बहराइच में निर्धारित 172 गेहूँ क्रय केन्द्र के सापेक्ष 181 गेहूँ क्रय केन्द्र एवं जनपद श्रावस्ती में निर्धारित 47 गेहूँ कय केन्द्र के सापेक्ष 47 गेहूँ क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया गया है। इस प्रकार सम्भाग में निर्धारित कुल 405 गेहूँ कय केन्द्र के सापेक्ष 398 गेहूँ कय केन्द्र अनुमोदित किये जा चुके है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत देवीपाटन सम्भाग में गेहूँ विक्रय हेतु कुल 18499 किसानों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है जिसके सापेक्ष मात्र 2222 किसानों का गेहूँ खरीद हेतु सत्यापन हो चुका है। जिसमें से जनपद गोण्डा में गेहूँ विक्रय हेतु 3326 किसानों के पंजीयन के सापेक्ष 387 किसानों का सत्यापन, जनपद बलरामपुर में गेहूँ विकय हेतु 643 किसानों के पंजीयन के सापेक्ष 135 किसानों का सत्यापन, जनपद बहराइच में गेहूँ विकय हेतु 13847 किसानों के पंजीयन के सापेक्ष 1562 किसानों का सत्यापन एवं जनपद श्रावस्ती में गेहूँ विक्रय हेतु 683 किसानों के पंजीयन के सापेक्ष 138 किसानों का खरीद हेतु सत्यापन हो चुका है। शेष किसानों का गेहूँ खरीद हेतु सत्यापन एस०डी०एम०/ए०डी०एम० के स्तर से प्रकियान्तर्गत है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत सम्भाग के जनपदों में गेहूँ खरीद हेतु कुल 5533 पी०पी० बोरा उपलब्ध है।
जिलाधिकारी, गोण्डा / सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, देवीपाटन सम्भाग, गोण्डा द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत आगामी गेहूँ खरीद हेतु समस्त व्यवस्थाएं गेहूँ खरीद प्रारम्भ होने से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लिया जाये।
बैठक में उपस्थित मण्डी सचिव को निर्देश दिये गये कि अनुमोदित गेहूँ क्रय केन्द्रों पर वांछित समस्त उपकरणों की व्यवस्था समय से पहले ही पूर्ण करा लिया जाये। इसके साथ ही गेहूँ विक्रय हेतु अधिक से अधिक किसानों के पंजीयन हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि गेहूं खरीद का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए कय केन्द्र प्रभारियों को कृषक पंजीयन का लक्ष्य आवंटित करने के साथ ही नियमित रूप से समीक्षा कर कृषक पंजीकरण में अपेक्षित प्रगति लायी जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *