भाजपा महिला मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया सम्मान समारोह का आयोजन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोण्डा, 8 मार्च – “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता” की भावना को साकार करते हुए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला कार्यालय पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले की विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कारागार मंत्री एवं गोण्डा जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है, तब से महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या योजना, लखपति दीदी योजना, जनधन योजना, स्टैंड अप योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए महिलाओं के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति संकल्पित है, जिसका उदाहरण हाल ही में दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने के रूप में देखा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. नीलम तिवारी, डॉ. ज्योत्सना शुक्ला, ऊषा तिवारी, नेहा सिंह, रीना सिंह, शेफाली पांडेय, नीता सिंह, अधिवक्ता यशसी द्विवेदी, वंदना, शिखा श्रीवास्तव, रेनू यादव, किरण मिश्र आदि प्रमुख थीं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह, ब्यूटीशियन रीना सिंह, शिक्षिका शेफाली पांडेय, अरगा ब्रांड की उपाध्यक्ष ऊषा तिवारी, मनीषा मिश्रा आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अनुपम प्रकाश मिश्र ने किया, जबकि समापन गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख पदाधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, अर्चना उपाध्याय, बीना श्रीवास्तव, रिचा पांडेय, सविता सिंह समेत सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
महिला दिवस के इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन ने महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।



