राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर भाजपा ने आयोजित किया कार्यक्रम
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा।
राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने एक भव्य समारोह का आयोजन कर संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विकास के मुद्दे और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजन शर्मा ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक विनय द्विवेदी रहे। कार्यक्रम का संयोजन विद्या भूषण द्विवेदी ने किया।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे, आईटी प्रमुख नीरज मौर्य, शशांक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, रमेश सिंह, कुलदीप, मुनेंद्र शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव रस्तोगी और मंसाराम वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नेताओं ने अपने संबोधन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था जताते हुए आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत समर्थन देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने न केवल राजमाता अहिल्या बाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *