सोनिया गांधी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया उत्सव
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद  सोनिया गांधी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने किया। इस अवसर पर केक काटा गया और मिठाइयां बांटी गईं।

जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “सेवा, समर्पण, साहस और कठिन परिस्थितियों में मजबूत नेतृत्व की मिसाल कायम करने वाली सोनिया गांधी जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बाद दूसरी ऐसी नेता होने का परिचय दिया, जिन्होंने प्रधानमंत्री पद को त्याग कर आदर्श प्रस्तुत किया। उनके जन्मदिवस पर हम उनके शतायु और दीर्घायु होने की कामना करते हैं।”

कार्यक्रम में कई प्रमुख कांग्रेसजन मौजूद रहे, जिनमें अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, विनय त्रिपाठी रमन, सभासद शाहिद अली कुरेशी, सभासद अब्दुल सईद, अविनाश मिश्रा भानु, एडवोकेट शादाब खान, अरविंद शुक्ला, अबसार अहमद, शिव बहादुर सिंह, संतोष कुमार, और सुग्रीव सिंह शामिल थे। सभी ने सोनिया गांधी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर कार्यालय में जोश और उत्साह का माहौल था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *