गूंजा ‘संविधान बचाओ’ का स्वर, कांग्रेसजनों ने भरी हुंकार
कहा- झूठे प्रचार में विश्वास रखती है भाजपा, कांग्रेस दे रही है विकास और संविधान को मजबूती
गोंडा, 17 जून 2025।
गांधी पार्क स्थित डॉ. संपूर्णानंद टाउन हॉल में सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ सम्मेलन एवं संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं गोंडा शहर प्रभारी कुलदीप दिवाकर चौधरी रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने की।
मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस आज़ादी से पहले भी थी और आज़ादी के बाद भी देश को आगे बढ़ाने वाली ताकत बनी हुई है। उन्होंने कहा, “देश को आज़ादी दिलाने से लेकर विकास की मजबूत नींव रखने तक कांग्रेस की निर्णायक भूमिका रही है। ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा कांग्रेस की ही देन है, जिसने भारत को अन्नदाता के रूप में दुनिया में खड़ा किया।”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे नेतृत्वकर्ताओं की शहादत और समर्पण की विरासत को संभाल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठे प्रचार में विश्वास रखती है, जबकि कांग्रेस जमीनी स्तर पर कार्य करती है। 2027 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, कांग्रेस प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हनुमान प्रसाद, युवा कांग्रेस नेता प्रद्युम्न शुक्ला, अल्पसंख्यक विभाग के सगीर खान, सेवादल के प्रदेश संयोजक शादाब खान, वरिष्ठ अधिवक्ता के. टी. तिवारी, महानगर महासचिव अभिषेक तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि इरशाद हुसैन, महिला कांग्रेस से निशा खातून, पूर्व नगर पंचायत सदस्य बेबी मिश्रा, व्यापार मंडल नेता सलीम कुरैशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद शुक्ला, एनएसयूआई से अविनाश मिश्रा, वरिष्ठ नेता जैनुल आब्दीन खान, जिला महामंत्री सुभाष पांडे, पूर्व प्रधान अफजल मास्टर, वरिष्ठ नेता अजय रस्तोगी, वरिष्ठ अधिवक्ता खगेश चतुर्वेदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरीराम वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश सिंह, महिला मोर्चा से आशा मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी भगवती सोनी, और वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव शामिल रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व सेवादल नेता मुजीब अहमद ने किया।
इस अवसर पर मंच एवं सभा में एडवोकेट संतोष ओझा, मुकेश सोनी, अर्जुन वर्मा, नबी बक्स, सैयद अली, निर्मला देवी, शाहिदा अंजुम, सफीउल्ला, राम सिंह, बृजेंद्र कोरी, प्रेम चंद्र श्रीवास्तव, शिवेंद्र शर्मा, राम बुझारत वर्मा, वसीम सिद्दीकी, सड्डू बाबा, अब्दुल्ला सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस सम्मेलन के माध्यम से यह संकल्प लिया कि वे संविधान की रक्षा और संगठन के विस्तार हेतु गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर जनजागरण अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम में जोश और उत्साह के साथ ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे गूंजते रहे।



