घर-घर झंडा अभियान में उतरी कांग्रेस, जनसम्पर्क कर बढ़ा रही जनाधार
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News

गोण्डा, 12 जून।
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “घर-घर झंडा अभियान” चलाकर वार्डों में जनसम्पर्क बढ़ाने की दिशा में अहम पहल की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मोहल्लों में कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाते हुए लोगों से संवाद किया और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।

अभियान की अगुवाई शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव कुमार दुबे, पूर्व आईसीसी सदस्य हनुमान प्रसाद, वाजिद अली, वसीम सिद्दीकी, जनरल हयात, शहजादे, आशुतोष, अरविंद यादव, सत्यम वाल्मीकि समेत तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

नेताओं ने बताया कि यह अभियान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं और पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस के इस अभियान से जहां संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ, वहीं लोगों में भी जागरूकता का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *