कंपोजिट विद्यालय अभईपुर परसपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार मिश्रा का राज्य स्तर पर चयन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

कंपोजिट विद्यालय अभईपुर परसपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार मिश्रा (नितिन) ने राज्य स्तर पर आयोजित कला एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक वर्ग (गणित विषय) में जनपद गोण्डा का प्रतिनिधित्व करते हुए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ गोंडा के अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय सहित संतोष कुमार पाण्डेय, कृष्ण नारायण तिवारी, अरुण कुमार शुक्ला, विपिन कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, असद रफी, सोनी तिवारी, योगेश मणि तिवारी, गिरीश कुमार पाण्डेय, यशवंत पाण्डेय, रूपेश पाण्डेय, अवधेश त्रिपाठी आदि शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

शिक्षकों ने इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस उपलब्धि को शिक्षा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *