**गोंडा में नवागत मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन और प्राचार्य हिफजुर्रह्मान का शिक्षक नेताओं ने किया स्वागत**

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

गोंडा। जिले में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, गोण्डा ने नवागत मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन और प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्ज़ीकुवां हिफजुर्रह्मान का स्वागत किया।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार त्रिपाठी ने नए अधिकारियों को जिले में स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में गोंडा जिले के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार की अपेक्षा है। जिलामंत्री विजय नारायण पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष इन्द्र प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री एवं मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, अफसर हसन, जगन्नाथ सिंह, और रजनीश श्रीवास्तव समेत अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित थे। संघ ने इस अवसर को जिले के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *