कॉलेज के प्रोफेसर और कर्मियों ने किया प्रो पांडे का स्वागत
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से संबद्ध महाविद्यालयों की प्राचार्य परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन 3 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। इस मौके पर श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा के प्राचार्य प्रोफेसर रवींद्र कुमार पांडेय को सर्वसम्मति से प्राचार्य परिषद का अध्यक्ष चुना गया।
ऑक्टा के महामंत्री प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में प्रो. रवींद्र कुमार पांडेय का अध्यक्ष चुना जाना महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। परिषद में अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष गणपत सहाय पीजी कॉलेज, सुल्तानपुर के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा और जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, बाराबंकी के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह, महामंत्री बीएनकेवी पीजी कॉलेज, अंबेडकर नगर की प्राचार्य प्रो. सुचिता पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रो. दिव्य दर्शन तिवारी, प्राचार्य गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज, रिसिया, बहराइच, और संयुक्त मंत्री प्रो. मंजू मगन व प्रो. डीपी मिश्रा चुने गए।
प्रो. रवींद्र पांडेय के अध्यक्ष बनने पर श्री लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज, गोंडा के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रो. वीपी सिंह, प्रो. राम समुझ सिंह, प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. पूजा यादव, डॉ. ममता शुक्ला, विवेक प्रताप सिंह, डॉ. अरुण वर्मा, डॉ. दिलीप शुक्ला, शरद कुमार पाठक और राजकुमार माथुर सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।



