गोंडा में सामाजिक न्याय एवं भागीदारी सम्मेलन आयोजित, जातिगत जनगणना की मांग

खोरहसा बाजार के गांधी मैदान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा जिला अल्पशंख्यक कांग्रेस के तत्वाधान में खोरहंसा बाजार के गांधी मैदान में एक सामाजिक न्याय एवं भागीदारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्पशंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयोजक शमीम खान और देवीपाटन मंडल प्रभारी मसूद अहमद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने की।

मुख्य अतिथि शाहनवाज आलम ने अपने संबोधन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को सराहा और कहा कि कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना करवाकर आबादी के हिसाब से आरक्षण सुनिश्चित करने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यक समुदाय से पांच मुख्यमंत्री बनाए हैं, जबकि अन्य किसी दल ने ऐसा नहीं किया।

राष्ट्रीय संयोजक शमीम खान ने सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना की आवश्यकता पर बल दिया।

जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने अपने संबोधन में महंगाई, बेरोजगारी और पर्चा लीक जैसी समस्याओं का जिक्र करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की सरकारें जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर हिंदू-मुस्लिम विवाद को हवा दे रही हैं।

इस अवसर पर अल्पशंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी, युवा कांग्रेस के निजाम हासमी और अन्य कई प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे। सम्मेलन में सैकड़ों लोग शामिल हुए और सभी ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों की आलोचना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *