प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संविधान सभा के सदस्य, लेखक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित कमला पति त्रिपाठी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वर्गीय कमलापति त्रिपाठी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा की 3सितंबर 1905को वाराणसी के प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार में जन्मे स्वर्गीय कमलापति त्रिपाठी जी 1921के सविनय अवज्ञा आंदोलन से सक्रिय हुए 1942के भारत छोड़ो आंदोलन में 3साल जेल की सजा हुई अंग्रेजी हुकूमत से ही असेम्बली के मेंबर रहे संविधान सभा के सदस्य रहे देश के विभिन्न मंत्रालयों के साथ ही रेल मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे महान विद्वान की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने कहा स्वर्गीय त्रिपाठी आजादी आंदोलन से सक्रिय और आजीवन कांग्रेस विचारधारा पर रहे विधानसभा राज्य सभा लोकसभा के निर्वाचित सदस्य रहे वरिष्ठ पत्रकार और लेखक के साथ ही केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे महामनीषी को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
मीडिया प्रभारी शिव कुमार दूबे, उपाध्यक्ष इरशाद अहमद, केटी तिवारी, अवधेश दूबे, महासचिव अरविंद शुक्ला, राजेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग के अर्जुन वर्मा ने स्वर्गीय कमलापति त्रिपाठी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता वाजिद अली, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, राजबहादुर सिंह,जावेद खान, वेद प्रकाश सिंह, संतोष सिंह, महासचिव लक्ष्मी देवी प्रजापति, इश्तियाक खान ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह, धर्मराज सिंह, तारिक फारुकी, सेवादल के हरिराम वर्मा, वंशीधर वर्मा,छोटेलाल सत्यराम यादव एस पी शुक्ला, शहजादे मेवाती , जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *