नवाबगंज में सुरेंद्र सिंह और गोंडा में भारत सिंह बने अध्यक्ष, भंभुआ से पूर्व मंत्री की अनुजवधू आरती सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं
गोंडा: सहकारी गन्ना विकास समितियों में भाजपा का दबदबा, पांच समितियों पर कब्जा, एक पर सपा का वर्चस्व
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

गोंडा जिले में गुरुवार को हुए सहकारी गन्ना विकास समितियों के चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की छह समितियों में से पांच पर कब्जा कर लिया। भाजपा से जुड़े लोग प्रमुख पदों पर निर्वाचित हुए, जबकि सपा के समर्थन से एक समिति पर जीत दर्ज की गई।

गोण्डा गन्ना समिति: भारत सिंह बने अध्यक्ष

गोण्डा गन्ना समिति के चुनाव में भारत सिंह अध्यक्ष और महिपाल वर्मा उपाध्यक्ष चुने गए।

मनकापुर गन्ना समिति: संध्या सिंह बनीं अध्यक्ष

मनकापुर गन्ना समिति से संध्या सिंह अध्यक्ष और आज्ञा राम वर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

गौरा चौकी गन्ना समिति: मुन्नी देवी मौर्या बनीं अध्यक्ष

गौरा चौकी समिति में मुन्नी देवी मौर्या को अध्यक्ष और दशरथ वर्मा को उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

नवाबगंज गन्ना समिति: सुरेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध अध्यक्ष

नवाबगंज समिति में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। साथ ही, राम देव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री राम बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह, चेयरमैन डॉ. सत्येन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय और विनोद सिंह ने उन्हें बधाई दी।

मैजापुर गन्ना समिति: श्याम नारायण शुक्ल बने अध्यक्ष

कटरा बाजार क्षेत्र की मैजापुर गन्ना समिति में श्याम नारायण शुक्ल निर्विरोध अध्यक्ष और बलदेव राज पासवान उपाध्यक्ष चुने गए। उनकी जीत पर विधायक बावन सिंह और अन्य भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

भंभुआ गन्ना समिति: सपा की आरती सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं

सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की अनुजवधू आरती सिंह भंभुआ गन्ना समिति की निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। इस चुनाव में डायरेक्टर पद पर सरजू प्रसाद, राजेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रीतू सिंह, राम रंग, सुरेश सिंह और अन्य निर्वाचित हुए।

इस मौके पर चंद्रेश प्रताप सिंह, राहुल सिंह, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, प्रतीक सिंह, दिवाकर सिंह, राजकुमार सिंह, गिरिजा शंकर सिंह और आशुतोष प्रताप सिंह समेत तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे और सभी ने अध्यक्ष आरती सिंह को शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *