अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झंझरी में डिजिटल लाइब्रेरी एवं एआई लैब का हुआ शुभारंभ*
विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाये गये स्टाल, बच्चों ने पेश किए शैक्षिक और साँस्कृतिक कार्यक्रम
DM Neha Sharma और CDO Ankita Jain ने छात्र छात्राओं से बात की सवाल पूछे, ज़वाब सुनकर थपथपाई बच्चों की पीठ
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
*गोण्डा 08 मार्च,2025*।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय झंझरी में एआई लैव कंप्यूटर लैब एवं डिजिटल पुस्तकालय का लोकार्पण आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी नेहा शर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन के द्वारा किया गया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 200 छात्राएं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं शिक्षा क्षेत्र झंझरी के समस्त विद्यालयों के बच्चे उनके गाइड अध्यापक के द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सभी विद्यालयों के सामूहिक योग कार्यक्रम कराए गए। रुद्रपुर विसेन के बच्चों द्वारा भारत वंदना प्रस्तुत की गई। सिकटिहवा के बच्चों ने योगा डांस प्रस्तुत किया। योगा डांस में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय एकम के बच्चों ने कथकली गरबा डांडिया बिहू और कत्थक का सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। एकीकृत शिक्षा की एक मूक बधिर बालिका के द्वारा डांस प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही बालिका को सभी अधिकारियों ने पुष्प माला द्वारा सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने मूकबधिर बालिकाओं को ₹1100 का पुरस्कार दिया गया।
मंडलायुक्त द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को 5100 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इसके बाद समस्त अधिकारियों द्वारा विद्यालय से आए हुए बच्चों के स्टॉल का अवलोकन किया गया। स्टॉल में एकीकृत शिक्षा विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान प्रयोग सामाजिक विज्ञान के स्टॉल गणित के अभिनव प्रयोग के साथ-साथ गोंडा पर्यटन की दृष्टि से जिसमें अरगा पक्षी विहार का साइट प्लान, टेढ़ी नदी का साइट प्लान पृथ्वी नाथ मंदिर, दुख हरण नाथ मंदिर, पस्का धाम, स्वामीनारायण छपिया, वाराह भगवान, राजेंद्रलाहड़ी, देवीबक्श सिंह की कल्चरल गैलरी का अवलोकन अधिकारियों द्वारा किया गया। इसमें कुल 35 कंप्यूटर काउंटर बनाए गए हैं। जिसमें बच्चों को कंप्यूटर चलाते हुए अधिकारियों द्वारा देखा गया।
कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने बैठकर डिजिटल पुस्तकालय को देखा और बच्चों द्वारा उसके प्रयोग की जानकारी ली गई। डिजिटल पुस्तकालय में भी 35 काउंटर बनाए गए हैं इसके अतिरिक्त पुस्तकालय रेखा और डिजिटल लैब स्थापित किया गया है। इसके बाद उच्च अकैडमिक ब्लॉक कस्तूरबा में बने एआई लैब में बच्चों ने तकनीक द्वारा ट्विटर हैंडल, अकाउंट गूगल, चैटबॉट तथा एआई तकनीक के माध्यम से आधुनिक शिक्षा की तकनीकियों का अध्ययन किया। विद्यालय के बच्चे कंप्यूटर पर अपनी ड्राइंग पेंटिंग कहानी बनाकर प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फुटबॉल कोर्ट टेनिस कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक देवीपाटन मंडल राम सागर पति त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी समय प्रसाद पाठक, खंड विकास अधिकारी छपिया सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



