*खाद्य पदार्थों में मिलावट पर की गई छापेमारी*
*टीम ने भरे नमूने, जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा*
*मिलावट की आशंका पर नष्ट कराया गया खोआ*
Gonda News ::
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी एवं सहायक आयुक्त खाद्य के आदेश के क्रम में मिलावट के खिलाफ छापेमारी की गई। अजीत कुमार मिश्र, सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, गोण्डा की टीम ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के दृष्टिगत अभियान चलाया। तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा किये गये कार्य का विवरण इस प्रकार है। बालाजी स्वीट्स इंद्रा नगर से छेना मिठाई व पनीर के दो नमूने। सुनील मिष्ठान भंडार रगड़गंज से छेना मिठाई एवं खोया के दो नमूने तथा दो क्विंटल खोआ एवं डेढ़ क्विंटल छेना मिठाई मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने पर नष्ट करा दी गई।
अवध डेयरी पथवलिया पंतनगर गोंडा से फैट स्प्रेड, पनीर, छेना मिठाई, घी के चार नमूने 4. सगाई इंटरप्राइजेज जानकी नगर गोंडा से पांच नमूने लिए गए, चूरन 480 किलो का एक नमूना जब्त मिठाई का एक नमूना 44 किलो जब्त सोन पापड़ी का एक नमूना 211 किलो जब्त (डी) 390 किलो के दो नमूने जब्त किए गए, रिलायंस पेट्रोल पंप बहराईच रोड गोंडा के पास से पान मसाला के दो नमूने, कर्नलगंज गोंडा से तिल के तेल का एक नमूना 1560 लीटर जब्त जप्त मूल्य 156000 रूपये, एक नमूना सरसों तेल 2518 लीटर जब्त मूल्य 251800 रूपये एवं एक नमूना रिफाइंड तेल।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री युगुल किशोर, विनोद वर्मा, श्री जय प्रकाश, संतोष कुमार, श्री मनीष मल्ल शामिल हैं, मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



