**विधवा महिला ने डीजीपी और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई**

Gonda News :

**गोंडा:** थाना खरगूपुर क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा, राम नगर तरहर की निवासिनी विधवा महिला मायावती, पत्नी स्व. पारसनाथ, ने जिले के पुलिस अधीक्षक, लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक, और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी विवादित जमीन, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है, पर विपक्षी विजय कुमार पुत्र परशुराम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर खंडजा निकालने की नीयत से ईंट गिरवाने की कोशिश की। यह कार्य न्यायसंगत नहीं है और न्यायालय के निर्णय से पहले ऐसा करना अनुचित है।

पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने स्थानीय थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन विपक्षियों के दबदबे के कारण पुलिस ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। अब पीड़िता ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से विवादित जमीन से ईंटों को हटवाने की मांग की है, ताकि उसे न्याय मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *