प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता 

*गोंडा में सरकार के लिए हुई धान की 96 प्रतिशत खरीद*

*लक्ष्य भेदने मे बहराइच के बराबर रहा गोंडा भी*

Gonda News ::
डीएम नेहा शर्मा के निर्देशन में सरकारी धान खरीद ने रिकॉर्ड बनाया है। अपने लक्ष्य के सापेक्ष 96 प्रतिशत से अधिक की खरीदारी हुई है। धान खरीद का ये रिकार्ड 101000 मीट्रिक टन से अधिक का हो गया है। ये खरीद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खरीद एजेंसियों ने 125 क्रय केंद्र खोलकर की है। 28 फरवरी तक हुई पूरी खरीद से साढ़े तेरह हजार से अधिक किसानों को सीधा लाभ पहुँचा है। इन किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री की है। खरीदे गए धान का 99 प्रतिशत हिस्सा चावल मिलों को चावल बनाने के लिए भेजा जा चुका है। इस साल धान की खरीद एक लाख पचास हजार मीट्रिक टन की जानी थी।

लक्ष्य भेदने मे गोंडा जिले ने मंडल के बहराइच जिले की बराबरी करते हुए मिले लक्ष्य के सापेक्ष 96 प्रतिशत की खरीद दर्ज की है। दस लाख पचास हजार कुंतल धान खरीद लक्ष्य के सापेक्ष अब तक जिले मे दस लाख दस हजार कुंतल से अधिक धान खरीदा गया है। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि खरीद की प्रक्रिया पूरी हो गई है अब बस फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। गोंडा 96 प्रतिशत, बलरामपुर 80 प्रतिशत, बहराइच 96 प्रतिशत, श्रावस्ती 82.23 प्रतिशत खरीद हुई है।

*सरकारी धान खरीद लक्ष्य भेदने में प्रदेश भर में अव्वल रहा देवीपाटन मंडल*

*मात्रा के मामले में सबसे अधिक खरीद करने वाला मंडल बना बनारस मंडल*

Gonda News ::
मूल्य समर्थन योजना के तहत हो रही धान खरीद लक्ष्य भेदने में देवी पाटन मंडल पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है। मंडल में 28 फरवरी तक 92 प्रतिशत धान खरीद की जा चुकी है। जबकि खरीद पूरा होने मे एक दिन का समय बाकी बचा है। देवी पाटन मंडल की खरीद प्रतिशतता प्रदेश के सभी 18 मंडलों में सबसे अधिक है।
मूल्य समर्थन योजना के तहत प्रदेश के पूर्वी संभाग में धान खरीद 15 अक्टूबर से शुरू हुई थी। देवी पाटन मंडल को 363500 मीट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य दिया गया था। खरीद के लिए मंडल में धान खरीद के लिए कुल 356 क्रय केंद्र स्थापित किये गए थे। इनमें गोंडा में 125, बहराइच में 144, बलरामपुर में 41 व श्रावती में 45 क्रय केंद्र लगे हैं। पूरे देवी पाटन संभाग में अब तक आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष 332607.61 मीट्रिक टन धान खरीद हो चुकी है। यह आंकड़ा 91.50 प्रतिशत है जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। वाराणसी मंडल ने 86.29 फीसदी, मुरादाबाद ने 85.14, आजमगढ़ ने 84.45, अयोध्या ने 83.55 व प्रयागराज मंडल ने 83.43 फीसदी धान खरीद की है। मेरठ को 12991 मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला था जिसके सापेक्ष अब तक 177.16 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
संभागीय खाद्य नियंत्रक सरयू प्रसाद ने बताया कि देवीपाटन मंडल में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष तकरीबन 92 प्रतिशत खरीद हो गई है। केंद्रों का संचालन 29 फरवरी शाम से बंद कर दिया गया है। अभी फाइनल रिपोर्ट मंगाई जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *