गोंडा में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री का भव्य स्वागत, कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

गोंडा, उत्तर प्रदेश: पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव का गोंडा में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश संप्रेक्षक अयोध्या प्रसाद यादव भी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कर्नलगंज विकासखंड मुख्यालय पर पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला संयोजक मनोज मिश्रा, सहसंयोजक दिनेश मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष रवि गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद, जिला महामंत्री शिवराम शुक्ला सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।

इसके बाद, प्रदेश महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव और अयोध्या प्रसाद यादव ने दिनेश मौर्य के आवास पर पहुंचकर जनपद के कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। प्रदेश महामंत्री ने कर्मचारियों को उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के बाद, प्रदेश महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष देवमणि शुक्ला के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी माता जी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट की।

इस अवसर पर बाराबंकी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा, सीतापुर के पूर्व मीडिया प्रभारी सुधीर, मनकापुर ब्लॉक अध्यक्ष अतुल तिवारी, महामंत्री अतुल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रामपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कृपाल श्री प्रकाश मिश्रा, और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कर्मचारियों की बड़ी संख्या ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और संघ की एकजुटता को प्रदर्शित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *