विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई गोष्ठियां, पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश
गिनाये गए हरित धरती के फायदे
विशेषज्ञों ने कहा तन और मन के बेहतरी के लिए जरूरी है पर्यावरण संरक्षण
सिंचाई एवं जल संसाधन और गन्ना विभाग ने आयोजित किए कई कार्यक्रम
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News :
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में गोष्ठियां हुईं और पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया। लोगों को जागरूक किया गया विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण को तन मन के लिए जरूरी बताया।
उप गन्ना आयुक्त और जिला गन्ना अधिकारी ने किया पौधरोपण :
उप गन्ना आयुक्त आर बी राम और जिला गन्ना अधिकारी सुनील सिंह ने गन्ना समिति गोंडा में पौधरोपण किया। इस मौके पर सचिव डॉ राम मिलन समेत अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि बेहतर पर्यावरण से ही तन गन्ना महाप्रबंधक एनके दुबे और मन स्वस्थ रहेगा, ऐसे में हम सभी को चाहिए कि पर्यावरणीय सुरक्षा के प्रति हम सभी कटिबद्ध रहें, समर्पित रहें। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग का कारण पर्यावरणीय असंतुलन को बताया, कहा कि ये हम लोगों की महती जिम्मेदारी है कि इसे संतुलित करें। कार्यक्रम को जिला गन्ना अधिकारी श्री सिंह ने भी संबोधित किया।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने आयोजित किया पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम :
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग – गोण्डा प्रथम द्वारा बेलसर ब्लाक की ग्राम पंचायत पकवानगांव में समारोह पूर्वक मनाया गया जिसमे विभाग द्वारा वृक्षाषारोपण कार्यक्रम भी किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान हरिप्रसाद, मन्तराम पासवान, संदीप कुमार मौर्या के साथ तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे। विभागीय अफसरों मे भूमि संरक्षण अधिकारी जावेद अली, अवर अभियंता संकेत कुमार, रवि किशोर वर्मा, प्रधान सहायक दुर्गेश पांडे, रामज्ञान मौर्या, श्यामराज सरोज, महेश प्रसाद भार्गव, सींचपाल रमेश कुमार, बृजेश कुमार समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। भूमि संरक्षण अधिकारी जावेद अली ने सभी को पौधरोपण करने के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने बेहतर पर्यावरण को ही स्वास्थ्य की कुंजी बताया।



