जनपद के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर किया विशाल प्रदर्शन,
कर्मचारियों ने हजारों की संख्या में सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जनपद के हजारों कर्मचारी गांधी पार्क में एकत्रित हुए और अपने हक की आवाज बुलंद की। गुरुवार दोपहर 12 बजे से गांधी पार्क में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का जमावड़ा शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे हजारों की संख्या में तब्दील हो गया। सभी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे थे, और इसका प्रमुख नारा हर तरफ गूंज रहा था। कर्मचरियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर नारेबाजी की।
गांधी पार्क में आयोजित इस सभा की अध्यक्षता ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने की, जबकि संचालन का जिम्मा पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा के जिलाध्यक्ष अमर यादव ने संभाला। जैसे-जैसे कर्मचारी एकत्र होते गए, गांधी पार्क का मैदान हजारों कर्मचारियों से भर गया। सभी की एक ही मांग थी – पुरानी पेंशन बहाली।
सभा के दौरान सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने अन्य संघों के अध्यक्ष, महामंत्री और पदाधिकारियों का बैज लगाकर और गमछा पहनाकर कार्यक्रम स्वागत किया। इसके बाद सभा को अटेवा के जिलाध्यक्ष अमर यादव, मंडल महामंत्री गौरव पांडे, विशिष्ट बीटीसी के अध्यक्ष अनूप सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद, सिंचाई संघ के अध्यक्ष व मंत्री, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री शिवराम शुक्ला, शिक्षक नेता अनूप सिंह, आजाद बेग, सतीश पांडे, किरन सिंह, और नीतू जायसवाल सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
सभी वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली की आवश्यकता और इसकी अहमियत पर जोर दिया। सभा के बाद हजारों कर्मचारियों का समूह गांधी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच किया। सभी लोग पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए नारे लगा रहे थे। उनका एक ही स्पष्ट संदेश था – “हमें पुरानी पेंशन चाहिए, यूपीएस नहीं।”
इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला संयोजक मनोज मिश्रा और सह संयोजक दिनेश मौर्य ने निभाई। इन नेताओं ने कर्मचारियों को एकत्रित करते हुए एक सशक्त शक्ति प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जनपद के हजारों सफाई कर्मचारी और अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर पुरानी पेंशन की बहाली के लिए अपनी आवाज उठाई और ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे: संतोष यादव, रवि गोस्वामी, हरेंद्र सिंह, जितेंद्र तिवारी, रघुनाथ मौर्य, राम सजीवन तिवारी, अतुल तिवारी, प्रदीप वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, लोकनाथ शुक्ला, श्रीप्रकाश मिश्रा, लखन लाल पासवान, धर्मेंद्र पांडे, रामकरन वर्मा, नींबू लाल, अरविंद सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, और रोहित कुमार सहित हजारों कर्मचारी व पदाधिकारी इस विशाल प्रदर्शन का हिस्सा बने।सभी कर्मचारियों ने मिलकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।



