मुजेहना ब्लॉक में 24 सितम्बर को होगा पोषण पंचायत कार्यक्रम, महिला आयोग की सदस्य रहेंगी शामिल
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा, 22 सितम्बर।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल पोषण को बढ़ावा देने के लिए जिले के मुजेहना ब्लॉक में 24 सितम्बर को भव्य पोषण पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही एवं एकता सिंह विशेष रूप से शामिल होकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगी।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कुपोषण उन्मूलन, संतुलित आहार, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी। महिलाओं और किशोरियों को पोषण के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक दुबे ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि इस पंचायत के माध्यम से महिलाओं को



