मनकापुर में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक, नये पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोण्डा (मनकापुर)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मनकापुर की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक प्राथमिक विद्यालय मछलीगांव प्रथम में ब्लॉक अध्यक्ष अंगद प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों के सामने उत्पन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन द्वारा जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
बैठक में कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारियों के स्थानांतरण आदि कारणों से खाली हुए पदों पर सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इस दौरान श्री ओम प्रकाश जायसवाल और श्री प्रदीप कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया।
ब्लॉक मंत्री आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षकों की ब्लॉक स्तर की समस्याओं पर प्रकाश डाला। वहीं संगठन मंत्री रविन्द्र कुमार वर्मा ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को अधिक से अधिक शिक्षकों से जोड़कर मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, ऑडिटर मुक्त नाथ पाण्डेय, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा एवं संयुक्त मंत्री राकेश कुमार यादव सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अब्दुल रब, अनिल कुमार गौतम, ओमप्रकाश जायसवाल, प्रदीप कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री मकसूद अली, शुभम वर्मा, अजय चौधरी, विश्वनाथ वर्मा, प्रचार मंत्री वृजेश यादव, अजय कुमार गौतम, जितेश नंदन यादव, राकेश कुमार वर्मा, गणेश कुमार एवं जिला सलाहकार रुद्र प्रताप समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।



