**हिंदी दिवस पर सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में होगा विशेष कार्यक्रम**
**अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में छात्राएं दिखाएंगी हुनर, प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने दी जानकारी**
*प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News :
शहर के बीचोबीच स्थित सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें महाविद्यालय की छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग लेंगी और अपने हिंदी भाषा ज्ञान का प्रदर्शन करेंगी।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता हिंदी भाषा के प्रति छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने और उनकी भाषाई क्षमताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
हिंदी दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राएं न केवल अपने सांस्कृतिक और भाषाई ज्ञान का विस्तार करेंगी, बल्कि मनोरंजक तरीके से हिंदी भाषा का महत्व भी समझेंगी।



