अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने याद किए अमर शहीद, मशाल जुलूस के साथ किया नमन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में वीर स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियों की स्मृति में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने कहा कि यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, रोशन सिंह, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी, सरदार भगत सिंह सहित देश के वीर सपूतों के बलिदान को नमन करते हुए उनके योगदान का विस्तार से उल्लेख किया।
गोष्ठी के बाद कांग्रेस भवन से अगस्त क्रांति का मशाल जुलूस निकाला गया, जो महाराजगंज पुलिस चौकी, महाराजगंज चौराहा, भारत मिलन चौराहा, एकता चौक, मनोरंजन चौराहा होते हुए पीपल चौराहे पर अमर शहीद राजेंद्र लाहिड़ी की प्रतिमा के सामने संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, पीसीसी सदस्य जलील अहमद खान, वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र पांडे, इरशाद अहमद, अल्पसंख्यक पूर्व अध्यक्ष सगीर खान, महिला नेत्री बेवी मिश्रा, अरविंद शुक्ला, अवधेश तिवारी, डॉ. अशफाक, राम बुझारत वर्मा, महबूब खान एडवोकेट, शादाब खान, अनवर अली, वाजिद अली, हाफिज महमूद, राजेश सिंह, अजय रस्तोगी, वसीम खान, मोहम्मद शरीफ, अलंकार मिश्रा, अवसार अहमद, आशा मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, अविनाश मिश्रा, दीप कुमार मिश्रा एडवोकेट, शहजादे मेवाती, एस. पी. शुक्ला, हरिराम वर्मा, टी. एन. फारूकी, राज मणि वर्मा, मो. सईद, अब्दुल्ला, सज्जाद अली, आरिफ अली, जबीं रजा, शाहबाज खान, शमशाद अली, जानकी देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



