गोंडा:उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की क्षेत्रीय इकाई हलधरमऊ का त्रैवार्षिक अधिवेशन उच्च प्राथमिक विद्यालय चौरी हलधरमऊ में हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक परवेज़ अकरम, सहपर्यवेक्षक शिव कुमार गुप्ता ने निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करायी।
जिसमें अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सिंह, मंत्री पद पर संजय कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर तिलक राम वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
संगठन की जिला अध्यक्ष किरन सिंह, महामंत्री सुधाकर मिश्र, जिला महिला उपाध्यक्ष कुमकुम श्रीवास्तव, ज़िला उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता कुशवाहा ने अपने विचार रखे, पदाधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। चुने गए पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया।



