
प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता
*DM Neha sharma की अगुवाई मे दीपावली उत्सव शुरू*
*मण्डलायुक्त ने किया अरगा स्टोर एवं शक्ति कैफे का शुभारंभ*
*सांसद कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि अरगा स्टोर से महिलाओं का होगा विकास*
*कहा – अरगा ब्रांड मिलने से उत्पादों को मिली नई पहचान*
*वनटांगिया परिवारों के साथ दीपावली उत्सव आज*
Gonda News :
बुधवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं नाबार्ड से सहायतित विकास भवन परिसर में बनाये गये अरगा स्टोर एवं शक्ति कैफे का शुभारंभ मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने फीता काटकर किया।
मंडलायुक्त श्री मिश्रा के अलावा डीएम नेहा शर्मा और सीडीओ एम अरुंमौली ने वहां पर स्वयं सहायता समूहों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया एवं उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रशंसा की। अफसरों ने कहा कि स्वयं सहायता द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद को अरगा ब्रांड के द्वारा काफी अधिक लोकप्रियता मिली है। विकास भवन में अरगा स्टोर बन जाने से लोगों को सहूलियत होगी। कोई भी व्यक्ति स्टोर में आकर मनचाहा उत्पाद खरीद सकता हैं।
इस अवसर पर सांसद गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि पहले स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को अलग-अलग जगहों पर बेचा जाता था जिससे उनकी बिक्री कम होती थी परंतु अरगा ब्रांड मिलने से सभी उत्पादों को एक अलग पहचान मिल गई है। जिला प्रशासन की इस पहल से गांव गांवों में बसी महिलाओं का विकास होगा। उत्पाद बेचने के लिए उन्हें उचित स्थान मिल गया है। महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज व देश भी सशक्त होगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की
इस अवसर पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि दूर दराज के गांव में स्वयं सहायता समूह की महिला द्वारा बनाए गए उत्पादों को अरगा ब्रांड मिल गया है जिसे काफी लोग पसंद करने लगे हैं। पहले इसे अन्य जगहों पर बेचा जाता था जहां पर इसकी पूरी पूर्ति नहीं हो पा रही थी इससे पता चलता है कि लोग इसे काफी पसंद करने लगे हैं। अब विकास भवन परिसर में इसके लिए एक स्टोर खुल गया है जिससे लोग अब आसानी से अरगा ब्रांड के उत्पादों को खरीद सकते हैं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
*स्वयं सहायता समूह ने लगाये स्टॉल*
कार्यक्रम के दौरान विकास भवन परिसर में स्वयं सहायता समूहों के द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए थे जिसमें उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को दिखाया गया। सांसद गोण्डा कीर्ति वर्धन सिंह , मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा, जिलाधिकारी नेहा शर्मा , मुख्य विकास अधिकारी एम अरुंमोली एवं अन्य अधिकारियों ने उत्पादों को देखा एवं उसकी काफी प्रशंसा की। सांसद ने सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की तथा उनके प्रयास को सराहा।
उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि वह इसी तरह मेहनत के साथ काम करती रहे जिला प्रशासन उनकी पूरी मदद करेगा।
*शक्ति कैफे का हुआ उद्घाटन*
मिशन शक्ति अभियान के तहत विकास भवन परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित होने वाले शक्ति कैफे का भी शुभारंभ किया गया। इसके द्वारा विकास भवन में कार्यरत कर्मचारियों को निर्धारित दाम पर खाने पीने के वस्तुएं उपलब्ध होगी। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का भी विकास होगा।



