प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता 

Gonda News ::

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रांतीय निर्वाचन 87/9 रिसालदार पार्क लखनऊ में सम्पन्न हुवा।जिसमे डॉक्टर दिनेश चन्द्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, संजय सिंह प्रदेश महामंत्री निर्वाचित हुए।उसके पश्चात प्रदेश के सभी मण्डलों के माण्डलिक मंत्री का निर्वाचन शुरू हुवा।उसमे देवीपाटन मण्डल से आनंद कुमार त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।प्रस्तावक के रूप में जिलाध्यक्ष बलरामपुर ज्ञानसागर पाठक ,मंत्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव,बहराइच मंत्री विजय कुमार उपाध्याय, श्रावस्ती से विनय कुमार पाण्डेय,सत्य प्रकाश वर्मा एवं समर्थक के रूप में गोण्डा से विजय नारायण पाण्डेय,इन्द्र प्रताप सिंह,अनिल कुमार दिवेदी, राज मंगल शुक्ल,ऋषि तिवारी,कौशल किशोर ओझा,नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय,शैलेश पाण्डेय,बलरामपुर से वेद प्रकाश पाण्डेय,अशोक कुमार गौतम, श्रावस्ती से सुनील दत्त शुक्ल,बहराइच से आसिफ अली एवं भुनेश्वर पाठक ने उपस्थित होकर निर्वाचन अधिकारी माध्यमिक शिक्षक संघ के डॉक्टर आर0 पी0 मिश्रा के समक्ष हस्ताक्षर एवम समर्थन व्यक्त किया।एकल नामांकन होने के कारण आनंद कुमार त्रिपाठी देवीपाटन मण्डल के मांडलिक मंत्री निर्वाचित घोषित किये गए।इसकी सूचना जनपद पर प्राप्त होते ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रकाश तिवारी,संयुक मंत्री/ मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ,अफसर हसन,पवन शुक्ल,सर्वदेव शुक्ल,विष्णु शंकर तिवारी,दुर्गा प्रसाद शर्मा,अमित सिंह,तेज बहादुर सिंह, अरुण त्रिपाठी, राजेश शुक्ल,देवनन्दन तिवारी,मनोज मिश्रा, राकेश यादव,रामचन्द्र तिवारी,रामविलास वर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी ने हर्ष एवं प्रसन्नता व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *