एनसीसी कैडेट्स ने बांटी बाढ़ राहत सामग्री
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के एनसीसी कैडेट्स ने अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह के नेतृत्व में तरबगंज तहसील अंतर्गत विभिन्न बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि बाढ़ एक दैवीय आपदा है जिसमें बाढ़ पीड़ितों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा संगठनों से आगे आकर बाढ़ पीड़ितों के मदद का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन तो अपना कार्य कर ही रहा है। हम सभी की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल जाना तथा राहत कार्य में लगे हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बाहर राहत कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर सह एनसीसी प्रभारी अमित वर्मा, शिक्षक रंजीत कुमार आदि के साथ एनसीसी कैडेट्स आकृति सिंह, क्षमा मिश्रा, सूरज दुबे,रमेश यादव, वंश तिवारी आदि ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया।



