**काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी.जी. कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन**
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

;

Gonda News ::

गोंडा, 10 अगस्त 2024: सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी.जी. कॉलेज, गोंडा में आज काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में करीब 25 छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में बी.ए. अंतिम वर्ष की अर्चना यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.ए. अंतिम वर्ष की यासमीन ने दूसरा स्थान हासिल किया। तृतीय स्थान एम.ए. द्वितीय वर्ष की अनमता उस्मानी और बी.ए. अंतिम वर्ष की अंजली शुक्ला को संयुक्त रूप से मिला। इस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रमाधिकारी डॉ. मौसमी सिंह और डॉ. नीतू सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

निर्णायक मंडल में डॉ. आनन्दिता रजत और आंचल सोनी शामिल थीं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

इसके साथ ही, आज से महाविद्यालय में बी.कॉम. और बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के लिए 7 वोकशनल कोर्सेस का शुभारंभ भी हुआ। इन कोर्सेस में सिलाई-कढ़ाई, सुगम संगीत, रेडियो जॉकी, योगा, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, ब्यूटीशियन और सेल्स एवं मार्केटिंग मैनेजमेंट जैसे विषय शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ शिक्षिका रंजना बंधु, डॉ. नीलम छाबड़ा, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. रश्मि द्विवेदी, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, डॉ. आशू त्रिपाठी, सुनीता मिश्रा, अनु उपाध्याय, कचनलता पांडेय, प्रियंका त्रिपाठी, वंदना मिश्रा और निधि मिश्रा उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *