**गोंडा में कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन: कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरने की तैयारी**
*प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

 

Gonda News

– गोंडा कांग्रेस भवन में सोमवार को शहर अध्यक्ष रफीक रैनी के नेतृत्व में 18 सितंबर को मंडल मुख्यालय गोंडा में होने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की और जनता को जागरूक करने का संकल्प लिया।

बैठक में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उत्पीड़न और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जनता को जागरूक करने का आह्वान किया। शहर अध्यक्ष रफीक रैनी ने जोर देते हुए कहा कि 18 तारीख को होने वाले विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा, “गोंडा शहर के लोगों की विशेष जिम्मेदारी है क्योंकि यह मंडल मुख्यालय है। सभी पदाधिकारियों को निष्ठा और समर्पण से अपनी भूमिका निभानी होगी।”

बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अहमद फारुकी, प्रदेश सचिव अजय कुमार रस्तोगी, जिला अध्यक्ष सेवा दल महिला विंग बेबी मिश्रा, उपाध्यक्ष बाबू हुसैन, सोशल मीडिया अध्यक्ष अनवर एडवोकेट, शहर उपाध्यक्ष शहजादे मेवाती, तैयब भाई, नवी बक्स, डॉ. जफर अशफाक, मोहम्मद रिजवान, जाकिर इदरीसी, नाजिम, अनीस फारुकी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया और विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

रफीक रैनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और कानून व्यवस्था की विफलताओं को उजागर करने के लिए यह प्रदर्शन बेहद महत्वपूर्ण है, और इसे सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होना होगा।

बैठक में अब्दुल मजीद और बेबी मिश्रा सहित कई प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *