**कर्नलगंज नगर पालिका के इफ्तिखार अंसारी बने कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव**
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News :
कर्नलगंज नगर पालिका के वरिष्ठ नेता इफ्तिखार अंसारी को कांग्रेस पार्टी का नया जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि इफ्तिखार अंसारी ने लंबे समय से जिले और कर्नलगंज क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित के मुद्दों को बुलंद किया है और कांग्रेस पार्टी की नीतियों के प्रति उनकी गहरी आस्था है।
इफ्तिखार अंसारी की इस नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, सैय्यद खान, अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, प्रद्युम्न शुक्ला, मो. आरिफ, मो. सलीम, हसन रैनी, सलीम कुरैशी, जितेन्द्र तिवारी, राम सिंह, वेद प्रकाश सिंह, अवधेश तिवारी, अशोक सिंह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।



