प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता
महंगाई के मोर्चे पर विफल साबित हो रही भाजपा सरकार : चौहान
Gonda News ::
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोंडा जिले के प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोक पाने में असफल साबित हुई है। केवल जात धर्म मजहब के नाम पर सत्ता में है । श्री चौहान ने कहा कि राम सबके हैं इसमें भाजपा का कोई सर्टिफिकेट कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती पूरा देश भगवान श्री राम एवं अन्य देवी देवताओं को मानता था मानता है मानता रहेगा। कांग्रेस पार्टी चुनाव के मैदान में भाजपा से विकास का हिसाब मांग रही है। दो करोड़ प्रति वर्ष रोजगार देने की बात की भाजपा ने की थी किंतु नहीं दे पाई महंगाई को कम करने का वादा किया था। आगे श्री चौधरी ने कहा कि जहां भाजपा विपक्षी दलों की बात को संसद में सुनने का मौका नहीं देती वही मनमाने ढंग से कभी किसानों के खिलाफ कभी ड्राइवर के खिलाफ कभी कर्मचारी के खिलाफ निर्णय लेती रहती है। कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी राहुल गांधी के नेतृत्व में एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशन में कांग्रेस पार्टी का सिपाही देश की हिफाजत एवं उसके विकास के लिए संकल्पित है। कांग्रेस भवन पहुंचने पर जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, शहर अध्यक्ष रफीक रेनी अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष सगीर खान, पीसीसी सदस्य जलील अहमद खान, पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान, डिंपल सिंह, दिलीप शुक्ला, अभिषेक तिवारी, वसीम सिद्दीकी, शाहिद अली कुरेशी, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, तौव्वाज खान, रघुपति त्रिपाठी, मोबीन खान, जितेश शर्मा, विनय प्रकाश त्रिपाठी, ज्ञानचंद श्रीवास्तव, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, अजय रस्तोगी, अरविंद शुक्ला, शहजादे मेवाती, राम श्रृंगार भारती, मोहम्मद शोएब सहित सैकड़ो कांग्रेस नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।



