गोंडा: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बड़ा फेरबदल

 

**तबादले के बाद कई खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपे गए नए कार्यक्षेत्र**
* प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा, बुधवार: गोंडा जिले के शिक्षा क्षेत्र में बड़ी प्रशासनिक हलचल देखने को मिली है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के विभिन्न खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला करते हुए उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। यह फेरबदल महानिदेशक बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी के अनुमोदन पर किया गया है।

**फेरबदल के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारियों की नई जिम्मेदारियाँ:**

1. **चंद्रभूषण पांडे**: नवाबगंज से स्थानांतरित कर **वजीरगंज** शिक्षा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई।
2. **श्रवण कुमार तिवारी**: तरबगंज से स्थानांतरित कर **हलधरमऊ** शिक्षा क्षेत्र में नियुक्त।
3. **अंजनी कुमार सिंह**: छपिया से स्थानांतरित कर **मनकापुर** खंड शिक्षा कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।
4. रामखेलावन सिंह  बेलसर के खंड शिक्षा अधिकारी को **बेलसर समेत मुख्यालय** की जिम्मेदारी दी गई।
5. हेमलता त्रिपाठी को मुजेहना से स्थानांतरित कर **इटियाथोक** के लिए नियुक्त किया गया।
6. **उपेंद्र त्रिपाठी**: इटियाथोक से स्थानांतरित कर **मुजेहना** का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया।
7. **गीतांजलि**: जिला मुख्यालय से स्थानांतरित कर **छपिया** की जिम्मेदारी सौंपी गई।
8. **हर्षित पांडे**: वजीरगंज से स्थानांतरित कर **नवाबगंज** शिक्षा क्षेत्र में भेजा गया।
9. **रियाज अहमद**: हलधरमऊ से स्थानांतरित कर **तरबगंज** का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया।

इन तबादलों के साथ ही संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने नए कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *