*निर्वाचन समाप्त, अब होगी विकास कार्यों की समीक्षा*
*आचार संहिता के कारण लगी थी रोक, पुनः होगी विकास कार्यों की समीक्षा*
*मंडलायुक्त सभी डीएम व एसपी के साथ करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा*
*शुक्रवार को मंडलायुक्त करेंगे विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News :
– लोकसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न होने के बाद उच्चाधिकारियों द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी गई। दरअसल जनपद में आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्यों की समीक्षा पर रोक लगी हुई थी। आचार संहिता समाप्त होने के बाद पुनः विकास कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को विकास कार्यों व कानून व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त मंडल के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मंडलायुक्त ने सभी मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी सूचना लेकर बैठक में समय से उपस्थित हो। मंडलायुक्त प्रातः 10:30 बजे से 12 बजे तक विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। जिसमें सभी जिलाधिकारी और सीडीओ मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे से पुलिस उपमहानिरीक्षक समस्त जिलाधिकारी व समस्त पुलिस अधीक्षक के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। समस्त मंडलीय अधिकारियों के साथ शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।



