**प्रशान्त पाण्डेय को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में पाँच स्वर्ण पदक**
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

State Desk ::

लखनऊ: भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 14वां दीक्षांत समारोह 21 अगस्त 2024 को कला मंडपम प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. किरण सेठ थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने की।

समारोह के दौरान कुल 159 उपाधियां प्रदान की गईं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मांडवी सिंह ने इस बात की जानकारी दी कि इस बार ‘कुसुम वर्मा स्वर्ण पदक’ की शुरुआत की गई है। यह पदक बी.पी.ए. गायन के विद्यार्थी प्रशान्त पाण्डेय को प्रदान किया गया।

गोंडा जनपद के विष्णुपुरी निवासी प्रशान्त पाण्डेय ने इस दीक्षांत समारोह में कुल पाँच स्वर्ण पदक प्राप्त किए। उन्हें पुतलीबाई स्वर्ण पदक, पं. श्री कृष्ण नारायण रातंजनकर स्वर्ण पदक, इंदिराबाई रांतजनकर स्वर्ण पदक, पं. धनारंग प्रकाश स्वर्ण पदक, शिशिर कुमार स्वर्ण पदक और कुसुम वर्मा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

प्रशान्त की प्रारम्भिक संगीत शिक्षा गोंडा जिले के श्री रघुवर संगीत विद्यालय, विश्नुपुरी कॉलोनी के तुलसीदास द्विवेदी गुरु जी से प्राप्त हुई। यह विद्यालय उनके घर पर ही चलता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *