चल रे कांवरिया शिव के धाम शिव आएंगे तेरे काम
*प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*

Gonda News :

श्री बाबा विशेश्वर नाथ शिव मंदिर तिवारी पुरवा नगर पंचायत तरबगंज से दर्जनों कांवरिया शिव भक्ति जल लेने अयोध्या धाम रावाना। भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने माल्यार्पण कर शिव भक्तों का स्वागत किया और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी। भगवान शिव बहुत शांत रहते हैं इसलिए उनके भक्तों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव नहीं करना चाहिए। सावन माह में भगवान शिव को जल चढ़ाने से मन को शांति और ज्ञान में बढ़ोतरी होती हैं।

बृहस्पतिवार को श्री बाबा विशेश्वर नाथ मंदिर तिवारी पुरवा नगर पंचायत तरबगंज से दर्जनों शिव भक्त डीजे के साथ भक्ति गीतों के साथ नाचते गाते हुए जल लेने अयोध्या धाम रवाना हुए। सभी सी भक्तों को दिनेश कुमार कसौधन ने जलपान कराया

मंदिर के अध्यक्ष आत्माराम तिवारी ने बताया कि शिव भक्ति की कांवर यात्रा अयोध्या धाम जाएगी। वहां से जल भरकर वापस पैदल रात में पहुंचेंगे और अपने गांव में बनी विशाल शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान ग्रामवासी कांवरियों के ऊपर फूल बरसा कर उनका स्वागत करेंगे। कांवड़ यात्रा में रमाकांत तिवारी सचिन, शिव भगवान तिवारी, मंगेश तिवारी, राहुल, हजारीलाल, बंशीधर, दीप नारायण, दीपक, अशोक तिवारी सूरज, सतीश, संदीप तिवारी, सचिन, नीरज तिवारी, आकाश, संदीप तिवारी, अमन, शिवकुमार तिवारी, मुकेश, हनुमंत, अंकित तिवारी, जामुन, राहुल तिवारी, राजकुमार तिवारी, बबलू तिवारी, नंदू लाल तिवारी, राम प्रबंध तिवारी, छोटू तिवारी, राजेश तिवारी, राम सोहन तिवारी, राम लोट तिवारी, मंदिर तिवारी, विशाल तिवारी, विश्वनाथ, पूनम देवी, अमित तिवारी, चिंटू तिवारी, जमुना तिवारी, गोलू तिवारी सहित तमाम शिव भक्त शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *