प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता
Gonda News ::
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने जिले के समस्त पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्षों फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों से जिले की दलित बस्तियों में जाकर संवाद स्थापित करने को कहा। समस्याओं से कांग्रेस पार्टी हाई कमान को अवगत कराया जाएगा जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी कर सके। इसी क्रम में ही कांग्रेस पार्टी द्वारा दलित वर्ग के प्रबुद्ध जनों के बीच जिसमें डॉक्टर, वकील, इंजीनियर ,शिक्षक एवं पूर्व केंद्र और राज्य कर्मचारियों से दलित गौरव संवाद करने की अपील की। एक फार्म पर पांच प्रमुख समस्याओं का मांग पत्र भरवाने का कार्य किया जा रहा है जिस्से पता चल सके और उनके समस्याओं का कांग्रेस पार्टी केंद्र की सत्ता में आने पर निराकरण अवश्य करे। दलित मांग पत्र भराए जाने के क्रम में पार्टी प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने डा आर एस शास्त्री से मिलकर कांग्रेस दलित मांग पत्र भरवाने का कार्यक्रम चलाया। इसी तरह समस्त कांग्रेस जनों को उपरोक्त कार्यक्रम को आगे बढ़ाने एवं पार्टी को मजबूत करने का कार्य करने की अपील की।



