कहा कि भाजपा की आलोचनाओं के बीच राहुल गांधी बने जन-जन की आवाज

 

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और इस्पात उपभोक्ता परिषद, इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व सदस्य, शिवकुमार दुबे ने कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले सबसे प्रमुख नेता राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिलाने की बात ही नहीं की, बल्कि चुनावों में किए गए वादों को कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में कांग्रेस सरकार द्वारा लागू कर दिखाया है। उन्होंने कहा देश राहुल गांधी की ओर उम्मीद के साथ निहार रहा है।

श्री दुबे ने कहा कि राहुल गांधी के इन जनहितकारी कार्यों को भाजपा सहन नहीं कर पा रही है, और इसी कारण से उनके खिलाफ अनाप-शनाप बयान आए दिन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को समझना चाहिए कि ‘इंडिया गठबंधन’ देश की जनता के समर्थन से केंद्र में सरकार बनाने के लिए तैयार है और यह जल्द ही संभव होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *