Gonda News ::
अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव हाल उत्तर प्रदेश की प्रभारी रही प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यालय पर बच्चों में लड्डू वितरण कर उत्साह पूर्वक मनाया गया
इस अवसर पर एक गोष्ठी आयोजित की गई गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा की प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी कांग्रेस ने किसानों, नवजवानों, महिला उत्पीड़न , बेरोजगारों, की लड़ाई सिद्दत से लड़ी है।
जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने कहा प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की प्रभारी रहते हुए सीएए एनआरसी, खीरी किसान आंदोलन में विपक्ष की भूमिका को बखूबी अंजाम दिया और यूपी में कांग्रेस को मुकाम तक पहुंचाया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रफीक रेनी,अल्पशंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान, सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला महासचिव अरविंद शुक्ला, हरीराम वर्मा सलीम, चांद खान, अबसार अहमद, सभासद शाहिद अली कुरेशी, विनय त्रिपाठी रमन, जितेन्द्र तिवारी, वेद प्रकाश सिंह, सहित तमाम कांग्रेस जनों ने अपनी नेता को जन्मदिवस पर बधाई देते हुए सुखी, निरोगी जीवन की कामना ईश्वर से की गई।



