मंच संचालन प्रतियोगिता में इशिता मिश्रा और प्रिया शुक्ला संयुक्त रूप से प्रथम, रुद्रांश भटनागर द्वितीय और जानसी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा में युवा उत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News :
गोंडा, 15 जनवरी। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा के मुख्य परिसर में युवा उत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को आयोजित मंच संचालन प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता “संस्कृत सद्भावना में युवाओं की भूमिका” विषय पर आधारित थी। प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक प्रो. आर.बी. सिंह बघेल, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा और डॉ. विवेक प्रताप सिंह की देखरेख में हुआ।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मंच संचालन में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन विषयवस्तु, प्रस्तुति और संचालन कौशल के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. आर.बी. सिंह बघेल, प्रो. मंशाराम वर्मा, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा और डॉ. स्मृति शामिल रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
इशिता मिश्रा और प्रिया शुक्ला ने 10 में से 9 अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त तकिया। रुद्रांश भटनागर ने 7 अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। जानसी सिंह ने 6 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि अग्रवाल को 5 अंक मिले, जबकि कृषि अग्रवाल ने 3 अंक प्राप्त किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्मृति शिशिर ने किया और प्रो. मंशाराम वर्मा ने मंच संचालन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। समापन अवसर पर प्रो. आर.बी. सिंह बघेल ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में डॉक्टर मनोज कुमार मिश्रा के योगदान की भी सराहना की।
कार्यक्रम में छात्रों के उत्साह और जोश ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।



