हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में तिरंगा रैली व वाद-विवाद प्रतियोगिता
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा, 14 अगस्त।
उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देश के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में गुरुवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र विभाग की प्रवक्ता डॉ. तन्वी मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मौसमी सिंह (इतिहास विभाग) और डॉ. नीतू सिंह (राजनीति शास्त्र विभाग) ने किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसे व्यवस्थापिका डॉ. आनन्दिता रजत ने सम्पन्न कराया। प्रतियोगिता में खुशी अग्रवाल, उमरा, शिवानी पाण्डेय, काजल मिश्रा, पूर्णिमा शुक्ला समेत कई छात्राओं ने भाग लिया।

इस मौके पर प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव, डॉ. नीलम छाबड़ा, चीफ प्रॉक्टर रंजना बंधु, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, डॉ. विमला, अर्जुन कुमार चौबे, सुबेन्दु वर्मा, सुनीता मिश्रा, हिमांशी शुक्ला, नेहा, मंगली राम, अरविन्द कुमार पाठक, मनोज सोनी, दिनेश कुमार मिश्रा, संतोष, दिनेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं। रैली में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और माहौल तिरंगे के रंग में रंग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *